सड़क किनारे बोरे में मिला नवजात, अस्पताल में कराया गया भर्ती

सड़क किनारे बोरे में मिला नवजात,अस्पताल में कराया गया भर्ती

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
               महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों के बीच एक बोरे में नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।राहगीरों की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही महराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
चिकित्सकों के अनुसार शिशु की हालत फिलहाल स्थिर है तथा उसका इलाज जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गईं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और नवजात को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति अथवा परिजनों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है,अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों ने नवजात को सुरक्षित उपचार दिलाने के लिए पुलिस की तत्परता की सराहना की है।घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Previous articleजिला जज की कुर्सी पर बैठी महिला, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप
Next article“दाने-दाने में केसर का स्वाद” विज्ञापन पर आयोग सख्त, फिल्मी सितारों समेत कंपनी को नोटिस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?