सड़क हादसे में स्कूटी सवार मासूम की मौत, दादा व मां घायल

सड़क हादसे में स्कूटी सवार मासूम की मौत, दादा व मां घायल

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
            खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव निवासी राम बचन शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपने भाई की पुत्रवधू करिश्मा और उसके पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक के साथ स्कूटी से चिरैया मोड़ स्थित एक चिकित्सक के पास इलाज के लिए जा रहे थे। अयोध्या मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन गेट के पास पीछे से आ रही पिकअप ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा राम बचन और मां करिश्मा को मामूली चोटें आईं।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां करिश्मा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिकअप और चालक की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगालती रही।
Previous articleदो ट्रकों की आमने-सामने टक्‍कर में चालक और खलासी की मौत
Next articleसंदिग्ध हालत में विवाहिता की फांसी पर लटकने से मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?