29 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

सपा कार्यकर्ताओ में जमकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सपा कार्यकर्ताओ में जमकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   सपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रमुख महासचिव राज नारायण बिन्द के स्वागत में शनिवार को उमड़े सपाईयों के हुजुम में उस समय भगदड़ मच गयी जब लखौंवा बाजार के पास काफिले में शामिल वाहनों को ओवरटेक करने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं के दो गुटों में जमकर मारपीट और धक्का मुक्की शुरू हो गयी। पूरे वारदात की वीडियों सोशल मीडिया मे तेजी से वायरल हो रही है।
पीटे गये कार्यकर्ता मनोज यादव ने मल्हनी के विधायक लकी यादव और उसके समर्थकों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। जब कि लकी यादव ने मीडिया को बताया कि वे घटना के समय मौजूद नहीं थे। मुझे बदनाम करने की कोशिश किया जा रहा है। लेकिन वीडियों में खुद लकी यादव व उनकी गाड़ियां नजर आ रही है। बीच बचाव करते जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव भी दिखाई पड़ रहे है। 
जिले में समाजवादी पार्टी में अंतर्कलह और गुटबाजी खुलकर सामने आ गयी है।
भुक्तभोगी मनोज यादव ने बताया कि शनिवार को नवनियुक्त प्रदेश प्रमुख महासचिव राज नारायण बिन्द के साथ चाँदा से चल रहे थे। मल्हनी के लखौंवा बाजार में पहुँचते ही विधायक लकी यादव के साथ चलने वाले लोग हमारे गाड़ी को जबरदस्ती ओवरटेक करने की कोशिश किए। हमने गाड़ी रोककर सम्मान से लकी यादव से अपने आदमियों को मना करने का अनुरोध किया परंतु विधायक लकी यादव ने हमारे ऊपर हाथ छोड़ दिया और तभी लकी यादव के लोगों ने अभद्रता की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37119038
Total Visitors
598
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This