सफाई के नाम पर उचक्के ले उड़े लाखों के जेवरात

सफाई के नाम पर उचक्के ले उड़े लाखों के जेवरात

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               नगर के एराकियाना मोहल्ला में उच्चकों ने एक महिला से सोने चांदी के जेवरात साफ करने के बहाने लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। जब तक महिलाओं को आभास हुआ उच्चके फरार हो चुके थे। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।
उक्त मोहल्ला निवासी पूर्व सभासद मो. हलीम पुत्र जमाल के घर पहुंचे दो की संख्या में युवकों ने आभूषण साफ करने की बात महिला से कही, जिसपर महिला पहले चांदी की एक बिछिया लेकर आयी। जिसे साफ करके दे दिया। इसके बाद महिला ने सोने व चांदी के आभूषणों को साफ कराने के लिए लेकर आऊ।उचक्कों ने महिला के समाने एक बर्तन में जेवरात को डालकर कुछ पदार्थ मिलाया और झाग भर दिया।
कहा कि इसको घर में ले जाकर रख देना कुछ देर बाद खोलना तब तक साफ हो जाएगा। उच्चकों के जाने के बाद जब महिला ने बर्तन को खोल कर देखा तो सभी जेवरात गायब देख उसके होश उड़ गए। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई। तब तक उच्चके फरार हो चुके थे। पीड़ित के मुताबिक गायब हुए जेवरात की कीमत तीन लाख रुपए बताई गई।
Previous articleकलश स्थापना के साथ लगा माता रानी का दरबार, लोगों ने लगायी अर्जियां
Next articleकरेंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?