समाजवादी पार्टी ने मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

समाजवादी पार्टी ने मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में भगवान विश्वकर्मा जंयती के अवसर पर पूजन हवन कर मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विश्कर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजेश विश्कर्मा ने कहा कि भगवान विश्कर्मा को हिन्दू मान्यताओं और ग्रंथो के अनुसार निर्माण एंव सृजन का देवता माना गया है।

ऐसा माना गया है कि सोने की लंका का निर्माण भगवान विश्वकर्मा जी ने किया था भारतीय संकृति और पुराणों में भगवान विश्वकर्मा को यंत्रों का अधिष्ठाता और देवता माना गया है उन्हें हिन्दू संकृति में यंत्रों का देव माना गया है। भगवान विश्वकर्मा को सुख सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेक यंत्रों व शक्ति संपन्न भौतिक साधनों चरमोत्कर्ष को प्राप्त करता रहा प्राचीन शास्त्रों में वैमानिक विद्या नवविद्या यंत्र निर्माण विद्या आदि का भगवान विश्कर्मा ने उपदेश दिया है। माना जाता हैं कि प्राचीन समय में स्वर्ग लोक लंका, द्वारिका, हस्तिनापुर जैसे कई नगरों के निर्माणकर्ता भी भगवान विश्वकर्मा ही थे। भगवान विश्वकर्मा के अनेक रूप बताए गये है उन्हें कहीं पर दो बाहु, कहीं चार, कहीं पर दस बाहुओं तथा एक मुख, और कहीं पर चार मुख व पंचमुखी के साथ भी दिखाया गया है।
Previous articleजौनपुर : असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने युवक से मोबाइल व नकदी लूटा
Next articleजौनपुर : आर पार की लड़ाई के लिए शिक्षकों ने कसी कमर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?