37.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

समाजसेविका के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समाजसेविका के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7.                                                                           अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव उर्फ बच्चा भइया एडवोकेट की मां समाजसेविका सुशीला देवी के निधन पर कायस्थ समाज द्वारा श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट के मियांपुर स्थित आवास पर लोगों ने श्रद्धाजंलि अर्पित किया।

महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि पूज्य सुशीला देवी जी ने जीवनभर समाज सेवा के लिए समर्पित रहीं। शिक्षा के क्षेत्र में भी हजारों बच्चों को पढ़ाया। जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा कि माताजी में एक कुशल नेतृत्व की क्षमता थी, उन्होंने ने आरएसएस की दुर्गा वाहनी में भी सफलता पूर्वक कार्य कर समाज की सेवा किया।

कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है माता जी का जाना कहीं ना कहीं अपूरणीय क्षति है। भगवान परिवार को शक्ति प्रदान करें। राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि माता-पिता के सेवा करने से उनके आशीर्वाद से ही पुत्र अच्छी मुकाम पर जाता है, सभी को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश दीपक श्रीवास्तव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि माता जी दीनदुखियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहती थीं, उन्होंने समाज को आगे ले जाने का कार्य किया।

श्रंद्धाजलि अर्पित करने वालो में अनुराग श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सुधीर अस्थाना, अनुपम श्रीवास्तव, आतिष श्रीवास्तव, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह, पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, एमएलसी बृजेश सिंह, व्यपार मंडल के अध्यक्ष इंदु सिंह, ओम प्रकाश सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, पूर्व हरीशचंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव सहित अधिवक्ता संघ के लोग भाजपा नेता आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37134998
Total Visitors
442
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

स्वीप कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों व छात्रों ने बनाई मानव श्रंखला

स्वीप कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों व छात्रों ने बनाई मानव श्रंखला पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This