36.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

मलाशय के बाहर आने पर बछड़े का हुआ सफल आपरेशन

मलाशय के बाहर आने पर बछड़े का हुआ सफल आपरेशन

सुइथाकला, जौनपुर। 
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7
                क्षेत्र के अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर गुरुवार को एक बछड़े का मलाशय बाहर आ जाने पर पशु चिकित्सक द्वारा सफल आपरेशन कर उसकी जान बचाई गई।
क्षेत्र के भैसौली गांव निवासी बीरबल सिंह का साहीवाल प्रजाति का आठ महीने का बछड़ा उक्त समस्या से कई दिनों से पीड़ित था। शुरुआती दौर में इधर उधर के इलाज से दौड़ भाग करने के बाद गुरुवार को अढ़नपुर चिकित्सालय पर तैनात पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल के पास लेकर पहुंचे, जहां आपरेशन कर मलाशय को ठीक किया गया। आपरेशन की सफलता पर पशुपालक ने चिकित्सक के प्रति आभार व्यक्त किया।
मामले में डाक्टर पालीवाल ने बताया कि यह नर मादा दोनों प्रकार के पशुओं में असंतुलित पोषण के कारण होने वाली बीमारी है। समय से इलाज न होने पर पशुधन की हानि भी हो सकती है। जिसका समय रहते हुए सफल आप्रेशन कर ठीक किया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37132268
Total Visitors
529
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This