समूह से होता है सर्वांगीण विकास : गीता बिंद

समूह से होता है सर्वांगीण विकास : गीता बिंद

# राज्य महिला आयोग की सदस्य महिलाओं की समस्या से हुईं रूबरू 

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने बुधवार को सोंधी ब्लाक सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर समूह की महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं की समस्यायों को सुनने के बाद उन्होंने निस्तारण का भरोसा दिलाया।उन्होंने समूह की महिलाओं को रोजगार से जुड़ने पर बल दिया। कहा कि समूह से महिलाओं का सर्वांगीण विकास होता है।
महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों में जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने एक सर्वे के मुताबिक जानकारी दी कि बालिकाओं से अधिक बालक यौन शोषण के शिकार होते हैं। बच्चों को गुड़ टच, बैड टच के बारे जागरूक करना चाहिए। डिप्टी सीएमओ राजू यादव ने आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को साझा किया। महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी ने सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। संचालन बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने किया।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद को बुके भेंट कर स्वागत किया।इस मौके पर सीडीपीओ सुरेश यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सूर्यप्रकाश यादव, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, एडीओ पंचायत संजय यादव, अवधेश तिवारी, राकेश कुमार, संदीप द्विवेदी, प्रिंकेश कुमार, सचिव मो. शाहीद, विनिद कुमार, अजय यादव, भोले यादव, बीपीएम सुजीत मौर्या आदि मौजूद रहे।
Previous articleमेधावी छात्र और उनके अभिभावकों को विद्यालय ने किया सम्मानित
Next article“साहब मै जिंदा हूं” तख्ती लटकाए पहुंचा पीड़ित, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?