सरकारी भवनों व शैक्षणिक संस्थाओं पर किया गया झण्डारोहण

सरकारी भवनों व शैक्षणिक संस्थाओं पर किया गया झण्डारोहण

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              73वां गणतंत्र दिवस पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्ल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न जगहों पर झण्डारोहण किया गया।क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्थित सरकारी भवनों व शैक्षणिक संस्थाओं पर झण्डारोहण किया गया। जिसके क्रम में स्थानीय थाना में थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय, पीएचसी सोंधी पर चिकित्साप्रभारी डा. रमेशचंद्रा, पशु अस्पताल पर डा. विपिन सोनकर, सर्वोदय इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने किया।

इसके अलावा विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह, नगर पंचायत खेतासराय में चेयरमैन वसीम अहमद, अरिहंत कालेज में प्रबंधक श्रेयांस जैन, ईडन पब्लिक स्कूल सबरहद में प्रबंधक परवेज़ आलम भुट्टू हबीब हॉस्पिटल पर डॉयरेक्टर डॉ0 एमएस खान, जेडकेएम पंचक्रमा हॉस्पिटल पर डॉ0 अबू उमर, बीएम हॉस्पिटल पर डॉ0 मो0 सालिम खान अल ज़फ़र हॉस्पिटल पर डॉ0 मोहसिन ज़फ़र वीटी गर्ल्स कॉलेज में प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने झण्डारोहण किया गया।
Previous articleजौनपुर : कार और बाइक की टक्कर में दो घायल, पांच बाइक और कार क्षतिग्रस्त
Next articleजौनपुर : गणतंत्र दिवस पर छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?