सर्वोदय इण्टर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का चयन संपन्न
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में 98 यूपी बटालियन एनसीसी जूनियर डिवीजन की नई यूनिट के लिए कैडेट्स के चयन का कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हुआ। चयन प्रक्रिया बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आलोक सिंह धर्मराज के निर्देशन में सम्पन्न की गई।

इस अवसर पर चयन टीम में सूबेदार मेजर कृष्णपाल सिंह, सीएचएम आरिफ अली, हवलदार त्रिवेंद्र सिंह, अरुण सारू शामिल रहे। चयन प्रक्रिया में कुल 22 प्रतिभागियों में से 16 कैडेट्स (जूनियर डिवीजन) तथा 13 प्रतिभागियों में से 9 कैडेट्स (जूनियर विंग) का चयन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय, प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता, कला प्रवक्ता रेखा यादव ने चयनित छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधान लिपिक अनिल सिंह, आलोक श्रीवास्तव, मनोज सिंह, अनुराग यादव उपस्थित रहे। चयन कार्यक्रम एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव एवं फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा के कुशल संचालन में संपन्न हुआ।


















