साइबर ठगों ने ट्रेवेल्स संचालक के खाते से उड़ाए पौने 5 लाख रुपये

साइबर ठगों ने ट्रेवेल्स संचालक के खाते से उड़ाए पौने 5 लाख रुपये

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              वाराणसी में टूर एंड ट्रेवल्स का काम करने वाले फूलपुर निवासी युवक के खाते से साइबर ठगों ने  54 बार में पौने पांच लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज आने पर पता चला तो पुलिस से गुहार लगाई।फूलपुर निवासी संजय कुमार गुप्ता का नदेसर में टूर एंड ट्रेवल्स का काम है और वहीं एचडीएफसी बैंक में खाता है।
शनिवार को पीड़ित के खाते से साइबर फ्राड करके 54 बार में 4 लाख 78 हजार  886 रुपये निकाल लिए गए। एक बार मैसेज आ रहा था तो वह बात कर रहा था। जब दूसरी बार मैसेज आया तो माथा ठनका और भाग कर थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।  हैंकरों द्वारा 50 हजार से 5 हजार रुपए तक निकाला गया। कुल 54 बार में उक्त धनराशि निकाली गई। लेकिन 54 बार मैसेज आने के बावजूद ध्यान न देना महंगा साबित हो गया।
Previous articleसर्पदंश से हुई मौत पर पीड़ित परिवार को विधायक ने सौंपा चेक
Next articleगौवंशों में लंपी रोग: जन जागरुकता विशेष 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?