सातवीं मोहर्रम पर निकला अलम का जुलूस, करबला में अकीदतमंदों ने पढ़ी फातेहा

सातवीं मोहर्रम पर निकला अलम का जुलूस,करबला में अकीदतमंदों ने पढ़ी फातेहा

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
              नगर में सातवीं मोहर्रम के अवसर पर सुन्नी समुदाय की ओर से हज़रत अब्बास अलमबरदार की याद में अलम का जुलूस निकाला गया।विभिन्न ताजिया चौकों से निकले जुलूस देर शाम एकत्र होकर तकिया स्थित करबला पहुंचे,जहां अकीदतमंदों ने फातेहा और दरूद पढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंगलवार दोपहर नगर के करीब 18 ताजिया चौकों से ताजियादार अपने अलम और समूहों के साथ निकले। सभी जुलूस पुरानी बाजार में एकत्र हुए और वहां से दुर्गा मंदिर रोड होते हुए करबला के लिए रवाना हुए।जुलूस में ढोल ताशों की गूंज और या हुसैन के नारों के बीच अकीदतमंद पूरे जोश और अनुशासन के साथ शामिल रहे।करबला पहुंचने पर ताजियादारों ने दरूद व फातेहा पढ़ी।इसके बाद जुलूस वापस अपने चौकों पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
उमस भरी गर्मी को देखते हुए समाजसेवियों ने विभिन्न स्थानों पर पानी और शर्बत के स्टॉल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों की सेवा की।जुलूस में प्रमुख रुप से इलियास खान मोनू,सलीम अहमद,इकराम खान, तबरेज अशरफी,एजाज सलमानी,परवेज अंसारी,मो. रजा आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन मो.असलम खान ने किया।शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे।
Previous articleजयमाल के बाद टूटी शादी, समझौते के बावजूद बारातियों से मारपीट का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?