सियार के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, कराया उपचार

सियार के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, कराया उपचार

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              नगर के औद्योगिक क्षेत्र के पास ताखा पश्चिम गांव में रविवार सुबह सियार ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर दिया। उधर से गुजर रहे युवक जब तक सियार को भगाने के लिए दौड़े हमले में मोर घायल हो गया था। घायल मोर का नगर के सेंट थामस रोड पर डा. आलोक सिंह पालीवाल ने उपचार किया। उपचार के बाद उसे वन विभाग के हवाले कर दिया गया।
राष्ट्रीय पक्षी मोर सुबह गांव में विचरण रहा था तभी अचानक एक सियार ने उस पर हमला कर दिया। उधर से गुजर रहे गांव के युवक रोहित विश्वकर्मा, आदर्श सिंह, अतुल और सुरेंद्र सिंह सियार को भगाने के लिए दौड़े तब तक हमले में मोर घायल हो गया। उसके गर्दन पर  गंभीर चोट आई। घायलावस्था में उसे शाहगंज स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सक के अभाव में वापस होना पड़ा।
सेण्ट थामस रोड स्थित पालीवाल पेट्स क्लीनिक एण्ड सर्जिकल सेण्टर पहुंचे। जहां पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल ने उपचार करते हुए युवकों के इस कार्यशैली की सराहना की, वहीं वन विभाग को सूचित कर उसे वन विभाग के हवाले करा दिया।
Previous articleज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में अंक पत्र व पुरस्कार वितरण आयोजित
Next articleविद्यालय प्रबंध समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?