सीएम योगी आज गोरखपुर से करेंगे पोलियो अभियान की शुरुआत

सीएम योगी आज गोरखपुर से करेंगे पोलियो अभियान की शुरुआत

# 3.40 करोड़ बच्चों को दी जाएगी खुराक

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                प्रदेश में रविवार से पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत 3.40 करोड़ बच्चों को पोलियो खुराक दी जाएगी। ये सभी पांच साल से कम उम्र के बच्चे हैं। अभियान की शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से करेंगे।

अभियान को लेकर हर सेंटर पर पोलियो खुराक पहुंचा दी गई है। रविवार को 1.40 लाख बूथों पर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएगी। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी जिला टीकाकरण प्रभारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। निर्देश दिया कि सुपरवाइजर हर बूथ की निगरानी करते रहें।
Previous articleजौनपुर : निकला होली का ऐतिहासिक जुलूस, जमकर उड़े गुलाल
Next articleजौनपुर : होली में डीजे को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?