सीखना सतत प्रक्रिया है सदैव सीखते हुए परिपक्व बने- कमलेश पांडेय

सीखना सतत प्रक्रिया है सदैव सीखते हुए परिपक्व बने- कमलेश पांडेय

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जन शिक्षण संस्थान जौनपुर के तत्वाधान में “शिक्षक दिवस” के समापन समारोह के अंतर्गत निदेशक डॉ सुधा सिंह के नेतृत्व में संस्थान के मुख्यालय पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्थान की निदेशक ने भारत सरकार के द्वारा निर्देशित शिक्षक दिवस के अवसर पर 05 सितम्बर से लेकर 09 सितम्बर तक चलने वाले सभी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए 07 सितम्बर 2022 को संस्थान द्वारा चल रहे सभी प्रशिक्षण केन्द्रो पर विभिन्न प्रतियोगिता किया गया जैसे दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता, मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता, ड्रेस मेकिंग प्रतियोगिता, कढ़ाई बुनाई प्रतियोगिता और खिलौना बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मुख्यालय पर किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि कमलेश कुमार पांडेय (डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग), अशोक सिंह (डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग), विपिन सोनकर (सहायक असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग), अर्जुन प्रताप यादव (वरिष्ठ सहायक वाणिज्य कर विभाग), सुबाष सिंह, रीना पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि कमलेश कुमार पांडेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि अगर आपके हाथ में हुनर है तो आप कभी भी बेरोजगार नहीं हो सकते जरुरत है अपने हुनर को पहचान करके उसमे निखार लाने की। मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि आप आत्मनिर्भर बने न कि किसी पर निर्भर होने की कोशिश करे, स्वावलंबन बहुत जरुरी है। विपिन सोनकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि सीखना सतत प्रक्रिया है सदैव सीखते हुए अपने विधा में परिपक्व बनाये।
विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथ से प्रथम, द्रितीय, तृतीय पुरस्कार दिलाया गया जिससे उनका उत्साह बना रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव ने किया, कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी रजनीश प्रताप सिंह, सहायक कार्यक्रम अधिकारी विनोद मिश्रा, दिनेश शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र विश्वकर्मा, साधना श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा और विक्की कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Previous articleवाराणसी : दिव्यांग महिला से डेढ़ लाख की धोखाधड़ी
Next articleभारतीय ज्ञान प्रणाली में शिक्षक का योगदान महत्वपूर्ण- डॉ सत्य प्रकाश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?