सुगम यतायात के लिए शहर में 8 बाइक पेट्रोलिंग टीम तैनात

सुगम यतायात के लिए शहर में 8 बाइक पेट्रोलिंग टीम तैनात

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में 8 बाइक पेट्रोलिंग टीमों को तैनात किया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक ने यातायात कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर इन टीमों को रवाना किया।टीम सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक 7 अलग-अलग रूट पर गश्त करेंगी।
इनका मुख्य काम सड़कों पर गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटवाना और यातायात को सुचारु बनाना होगा। आवश्यकता पड़ने पर ये टीमें कानूनी कार्रवाई भी करेंगी। पहली टीम लाइन बाजार चौराहा से रोडवेज तिराहा तक, दूसरी टीम वाजिदपुर से मड़ियाहू ओवर ब्रिज तक, तीसरी टीम वाजिदपुर से कुत्तुपुर तक गश्त करेगी। चौथी टीम पॉलिटेक्निक से चहारसू तक, पांचवीं टीम जेसीज चौराहा से जोगियापुर पुल तक, छठी टीम चहारसू से चांद मेडिकल तक, सातवीं टीम कोतवाली से सिपाह तक निगरानी करेगी।
सभी पेट्रोलिंग टीमों को वायरलेस सेट, बॉडी-वॉर्न कैमरा और सेफ्टी टॉर्च से लैस किया गया है। एक उप-निरीक्षक यातायात इन सभी टीमों की निगरानी करेंगे। यह पहल शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुचारू और सुरक्षित बनाने में मददगार साबित होगी।
Previous articleकक्ष निरीक्षक शिक्षिका के पति और सह केन्द्र व्यवस्थापक में नोक-झोंक
Next articleजेसीआई ने निकाला महिला अधिकार जागरूकता रैली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?