सुपर स्पेशलिटी कोर्स में चयनित होकर जौनपुर की बेटी ने बढ़ाया मान

सुपर स्पेशलिटी कोर्स में चयनित होकर जौनपुर की बेटी ने बढ़ाया मान

# देश में महज 29 सीटों वाले एमसीएच हेड एंड नेक ऑनको सर्जरी कोर्स में डॉ. हनीफा सिद्दीकी का चयन

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              प्रतिभा और मेहनत के दम पर जनपद की बेटी ने एक बार फिर जौनपुर का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के बरंगी गांव की मूल निवासी डॉ. हनीफा फुआद असद सिद्दीकी का चयन देश के प्रतिष्ठित सुपर स्पेशलिटी कोर्स एमसीएच (हेड एंड नेक ऑनको सर्जरी) में हुआ है।इस कोर्स में देशभर में करीब 29 सीटें ही होती हैं, जिनके लिए हजारों डॉक्टर प्रतिस्पर्धा करते हैं। ऐसे में उनका चयन जिले के लिए गौरव का विषय बन गया है।
बताया जा रहा है कि डॉ. हनीफा सिद्दीकी संभवतः महाराष्ट्र की पहली और देश की दूसरी मुस्लिम महिला डॉक्टर हैं जिन्हें इस अत्यंत दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण सुपर स्पेशलिटी क्षेत्र में प्रवेश मिला है।उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और मेडिकल जगत में खुशी की लहर है। डॉ. हनीफा ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च (आईआईएमएसआर), औरंगाबाद से पूरी की।
इसके बाद उन्होंने मुंबई स्थित टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं बीवाईएल नायर हॉस्पिटल से एमएस (ईएनटी) की डिग्री हासिल की।अब सुपर स्पेशलिटी में चयनित होकर उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।डॉ. हनीफा के पति डॉ. फुआद असद सिद्दीकी मुंबई में प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं।उनकी इस सफलता पर पिता आफताब अहमद और माता गुड़िया आफताब शेख ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी की मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उसने यह मुकाम हासिल किया।
जैसे ही यह खबर शाहगंज विकास खंड के बरंगी गांव पहुंची क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की, बेटी की सफलता पर गर्व जताया।बताया जाता है कि डॉ. हनीफा की शुरुआती शिक्षा मानीकलां स्थित डॉ. वकील नजीर इंटर कॉलेज से हुई।कॉलेज के संस्थापक डॉ. वकील अहमद ने बताया कि हनीफा बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी और मेहनती थीं।आगे की पढ़ाई के लिए उनके पिता उन्हें मुंबई ले गए,जहां उन्होंने मेडिकल शिक्षा पूरी कर आज यह मुकाम हासिल किया।
उनकी इस उपलब्धि पर ससुर असद सिद्दीकी, डा . मो. अरशद, डा. फारुक अरशद, निसार अहमद, तुफैल अहमद, मिर्जा इमरान बेग, हाजी खुर्शीद अहमद, डॉ. वकील अहमद, डॉ. शमीम अहमद, डॉ. शकील अहमद, शहनवाज अहमद, सदाब अहमद और शाहबाज अहमद सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Previous articleअवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Next articleजालसाज ने विश्वास में लेकर बुजुर्ग की जमीन का करा लिया बैनामा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?