सुल्तानपुर : अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला ईकाई का गठन
# मथुरा प्रसाद सिंह ‘जटायु’ बने अध्यक्ष, डॉ करुणेश भट्ट को महामंत्री की जिम्मेदारी
सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
अखिल भारतीय साहित्य परिषद के सुल्तानपुर जिला ईकाई का गठन मंगलवार को किया गया। परिषद के काशी प्रांत अध्यक्ष दीनानाथ द्विवेदी रंग ने एक पत्र भेजकर जनपद ईकाई के मनोनयन की घोषणा की है। जिसके अनुसार वरिष्ठ साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह जटायु को जिलाध्यक्ष व संत तुलसीदास पीजी कालेज कादीपुर के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ करुणेश भट्ट को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है।


















