सुल्तानपुर : उत्साहित बालिकाओं ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज
सूरापुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
भारत में तेजी से पांव पसार रहे ओमिक्रॉन वैरिएंट व कोरोना के खतरे को देखते हुए आम जनमानस की सुरक्षा की दृष्टि से सोमवार सुबह करीब दस बजे सालिकराम जायसवाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बालिका इंटर कालेज सूरापुर परिसर में कोविड टीका लगवाने के लिए बालिकाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। टीकाकरण के लिए उत्साहित बालिकाओं ने बताया कि खुद सुरक्षित रहते हुए दूसरों को सुरक्षित किया जा सकता है।


















