41.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

सुल्तानपुर : किशोरी को अगवा कर दो दरिंदो ने किया दुष्कर्म 

सुल्तानपुर : किशोरी को अगवा कर दो दरिंदो ने किया दुष्कर्म 

# आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में पुलिस जुटी

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर 
तहलका 24×7
             तीन दिन पूर्व खेत गई एक किशोरी को अगवा कर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से पूर्व आरोपियों ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाया और उसकी पिटाई भी की। किशोरी की तलाश में जुटे परिजनों को दूसरे दिन किशोरी खेत में गंभीर हालत में मिली तो लोकलाज के भय से उसे घर लेकर चले गए। बुधवार को किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
धम्मौर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गत सोमवार की रात घर से बाहर निकली थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह परिजनों को पड़ोस के गांव के खेत में किशोरी गंभीर हालत में मिली। लोकलाज के डर से परिजन किशोरी को लेकर घर चले गए। घर पहुंचने के बाद जब उसे होश आया तो उसने बताया कि किशन व राकेश ने मुंह दबाकर उसे रास्ते से अगवा कर लिया था। दूर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे नशीला पदार्थ भी पिलाया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा भी।
बुधवार को किशोरी की तबियत बिगड़ी तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे और घटना से अवगत कराया। पुलिस तत्काल किशोरी को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर किशन व राकेश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37425656
Total Visitors
799
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This