सुल्तानपुर : खेत की सिंचाई के दौरान करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौके पर ही मौत
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
दोस्तपुर क्षेत्र में बिजली के खंभे से कटिया लगाकर खेत की सिंचाई करने के दौरान खुले तार से एक किशोर को करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से नाराज ग्रामीणों ने किशोर के शव को मुड़िला मार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग थी कि कटिया लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। इस बीच भीलमपुर गांव में ही एक अन्य घर में बिजली का फॉल्ट ठीक करने पहुंचे संविदा लाइनमैन समेत दो लोगों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। तनाव व प्रदर्शन की सूचना के बाद सीओ कादीपुर तीन थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया।


















