सुल्तानपुर : गोमती नदी में नहाते समय सगी बहनों समेत चार डूबी, एक की मौत

सुल्तानपुर : गोमती नदी में नहाते समय सगी बहनों समेत चार डूबी, एक की मौत

कादीपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                   गोमती नदी में शुक्रवार को स्नान करते समय सगी बहनों समेत चार लड़कियां पानी में डूब गई। नदी के पास मौजूद महिलाओं ने नदी से चारों लड़कियों को बाहर निकाल लिया। उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां एक युवती को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एक लड़की को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

करौंदीकलां क्षेत्र के शोधनपुर निवासी चंद्रशेखर धुरिया की 19 वर्षीय बेटी रोली शुक्रवार को अपनी छोटी बहन अंशिका (12) और बुआ की बेटी रिंकी व पूजा पुत्री महेंद्र कुमार निवासी मखापुर अंबेडकरनगर के साथ गांव के बाहर से होकर गुजरी गोमती नदी में नहाने गई थी। स्नान करते समय चारों गहरे पानी में चली गई और डूबने लगीं। नदी के किनारे कई महिलाएं मौजूद थीं। उन्होंने नदी के पानी में उतरकर चारों लड़कियों को बाहर निकाल लिया। महिलाओं की सूचना पर पहुंचे परिवारीजन सभी को लेकर कादीपुर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने रोली को मृत घोषित कर दिया। रिंकी की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी की।
Previous articleपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 40 किमी. की यात्रा का 518 रुपये टोल टैक्स
Next articleआजमगढ़ : कभी डिम्पल तो कभी सुनील कुमार आनंद के नाम की उड़ती रही अफवाह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?