आजमगढ़ : कभी डिम्पल तो कभी सुनील कुमार आनंद के नाम की उड़ती रही अफवाह
# सपा जिला उपाध्यक्ष ने पहले जारी की विज्ञप्ति, फिर किया डिलीट
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
संसदीय सीट पर लोकसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में सभी की निगाहें सपा और भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा पर टिकी हुई हैं। शुक्रवार को सपा की ओर से एक प्रेस रीलिज जारी किया गया जिसमें कहा गया कि सुनील कुमार आनंद सपा के प्रत्याशी घोषित हुए, लेकिन बाद उसे डिलीट कर दिया गया और कहा गया कि पार्टी फोरम की ओर से इसकी घोषणा नहीं की गई है।


















