सुल्तानपुर : टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने कुलदीप श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह सचिव

सुल्तानपुर : टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने कुलदीप श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह सचिव

सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
               टैक्स बार एसोसिएशन शाखा सुल्तानपुर का चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश बरनवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे कुलदीप श्रीवास्तव को अध्यक्ष व ओम प्रकाश सिंह को सचिव व प्रशान्त सिंह को उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।

सह सचिव व मीडिया प्रभारी सुनील कुमार पाण्डेय व राकेश कुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सचिव निर्वाचित होने के बाद ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की किसी भी समस्याओं से निपटने के लिए टैक्स बार एसोसिएशन हमेशा खड़ा रहेगा। इस मौके पर संरक्षक विजय सेठ, वरिष्ठ अधिवक्ता राज खन्ना, सतीश अग्रवाल, अरुण श्रीवास्तव, रामदत्त बरनवाल, बजरंग मिश्र, विनोद तिवारी, विकास सिंह, राहुल श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, प्रशान्त सक्सेना, राजन सौरभ, राजकरन यादव सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : भारत विकास परिषद ने लगाया दंत परीक्षण शिविर, 74 लोग हुए लाभांवित
Next articleजौनपुर : आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?