सुल्तानपुर : तिरंगा यात्रा निकाल कर बताई आजादी की गौरव गाथा
अखण्डनगर।
दीपक जायसवाल
तहलका 24×7
आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए जनपद में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।11अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज बेलवाई के बाबा रणजीत शाह सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से विद्यालय परिवार एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा के शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ, तत्पश्चात तिरंगा यात्रा निकाली गई जो बेलवाई बाजार, भेलारा, खेमीपुर होते हुए कलान चौराहा पर समाप्त हुआ।


















