सुल्तानपुर : ‘देश परदेस’ है एक रोचक जीवंत यात्रा वृत्तांत- निशा प्रकाश सिंह
# राणा प्रताप पीजी कालेज में डॉ एमपी सिंह की पुस्तक पर चर्चा
सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
‘देश परदेस’ एक रोचक यात्रा वृत्तांत है, इसका कथाशिल्प बेहतरीन है। इसको पढ़ने वाला घर बैठे देश दुनिया की तमाम जानकारियां पा जाता है। यह बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष इन्द्रमणि कुमार ने कहीं। वे महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा मैथिली शरण गुप्त जयंती पर आयोजित पुस्तक चर्चा कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे।



















