सुल्तानपुर : नहर में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

सुल्तानपुर : नहर में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                       कूरेभार थाना क्षेत्र के ढेसरुआ गुलाब खां का पुरवा के पास बुधवार सुबह नहर के किनारे एक मगरमच्छ दिखा। मगरमच्छ देखकर उधर से गुजर रहे लोग ठिठक गए। सूचना पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने मगरमच्छ की खोजबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों को नहर के पास से गुजरते समय सतर्कता बरतने को कहा गया है।
कूूरेभार थाना क्षेत्र के ढेसरुआ गुलाब खां का पुरवा के पास बुधवार सुबह राहगीरों ने नहर के किनारे एक मगरमच्छ देखा। कुछ राहगीरों ने मोबाइल से मगरमच्छ की फोटो व वीडियो मेें बनाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ देर बाद मगरमच्छ पानी में चला गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर वन दरोगा बृजेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने वनकर्मी राम नेवल, सदाशिव व ग्रामीणों के साथ मगरमच्छ की खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसका पता नहीं चला।
ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ करीब तीन मीटर लंबा है। वह नहर की पटरी पर बार-बार आता-जाता रहता है। वहीं, वनकर्मियों के अनुसार ये मगरमच्छ का बच्चा है। वह नहर के पानी में कहीं से आ गया है। इस समय पानी का बहाव तेज है। इस वजह से एक स्थान पर वह अधिक देर रुक नहीं रहा है। ग्रामीणों को नहर की पटरी के पास सतर्कता के साथ आवाजाही करने की सलाह दी गई है।
Previous articleसुल्तानपुर : दो पूर्व एसओ समेत तीन दरोगाओं के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
Next articleआजमगढ़ : पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने ढहाई मड़ई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?