सुल्तानपुर : पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर शातिर अपराधी हुआ फरार

सुल्तानपुर : पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर शातिर अपराधी हुआ फरार

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                      दीवानी न्यायालय में पेशी के दौरान बृहस्पतिवार को एक अपराधी फरार हो गया। अपराधी को पुलिस एससी/एसटी कोर्ट में पेशी पर जेल से लाई थीं, जहां से वह फरार हो गया। देर शाम अन्य बंदियों को वापस लेकर जिला कारागार पहुंचे दरोगा ने बंदी के फरार होने की सूचना जेल अधीक्षक को दी।
पुलिस हिरासत से फरार अपराधी का नाम विक्की सिंह है। बिहार के रोहतास निवासी विक्की पर हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, उसके खिलाफ जिले के गोसाईंगंज थाने में एससी/ एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। चार फरवरी 2019 से विक्की सिंह जिला कारागार सुल्तानपुर में निरुद्ध था। बृहस्पतिवार को पुलिस विक्की सिंह को जिला कारागार से दीवानी न्यायालय के एससी/एसटी कोर्ट में पेशी पर ले गई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे विक्की सिंह अदालत परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
शातिर अपराधी की तलाश में पुलिस कर्मी घंटों लगे रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। देर शाम कोर्ट से अन्य बंदियों को लेकर पुलिस कर्मी जेल पहुंचे तो इसकी जानकारी जेल अधीक्षक उमेश सिंह को दी। जेल अधीक्षक ने बताया कि विक्की सिंह एससी/एसटी कोर्ट में पेशी पर ले जाया गया था। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसपी सोमने बर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
Previous articleसुल्तानपुर : जिला अस्पताल के समीप चल रहा अवैध क्लीनिक सील
Next articleसुल्तानपुर : अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?