29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

सुल्तानपुर : शादी समारोह में गये युवक का गांव के बाहर मिला शव, हत्या की आंशका

सुल्तानपुर : शादी समारोह में गये युवक का गांव के बाहर मिला शव, हत्या की आंशका

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
            मरुई किशुनदासपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए युवक का शव बस्ती के बाहर सूनसान जगह पर पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है और नाक से भी खून बह रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से अज्ञात द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है।गांव निवासी धीरज बुधवार की शाम करीब छह बजे गांव में ही शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला था। कार्यक्रम में उसके दो अन्य मित्र भी मिल गए, उसने रात करीब 11 बजे तक बरातियों को भोजन भी कराया। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे धीरज के पिता सीताराम एक डेयरी से दूध लेकर जा रहे थे।गांव के बाहर लोगों की भीड़ देखी तो वह रुक गए, जहां उन्हें बेटा धीरज मृत मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी डायल 112 पुलिस टीम को दी।

मृतक के भाई साहिल ने बताया कि शरीर व चेहरे पर गंभीर चोटें लगी हैं। कनपटी के पास एक सुराख दिखाई दे रहा था, जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि उसके सिर पर गोली मारी गई है। सीताराम ने बताया कि द्वारपूजा व देर रात तक खाना-पीना होने के चलते धीरज के घर न लौटने को लेकर कोई संदेह नहीं था, इसलिए खोजबीन किए जाने प्रयास नहीं किया गया। सुबह चार बजे धीरज के मोबाइल पर फोन किया गया लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ।सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। फारेंसिक टीम द्वारा नमूने एकत्रित किए गए। थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37123662
Total Visitors
582
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This