सुल्तानपुर : सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में घुसे बाइक सवार, दो की दर्दनाक मौत 

सुल्तानपुर : सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में घुसे बाइक सवार, दो की दर्दनाक मौत 

सुल्तानपुर। 
ज़ेया अनवर 
तहलका 24×7
                कूरेभार क्षेत्र में सोमवार देर शाम सड़क पर खड़े एक ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक सवार दो लोग पीछे से घुस गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोसाईंगंज क्षेत्र के बनमई गांव निवासी रोंघई (40) सोमवार की देर शाम बाइक से हीरालाल (55) को बैठाकर उनके घर ग्राम बनरहा छोड़ने जा रहा था। रास्ते में कूरेभार क्षेत्र के बरौला गांव के पास सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। बाइक उसमें पीछे से घुस गई। दुर्घटना में रोंघई और हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
Previous articleहौसला बुलंद चोरो ने बंद मकान को बनाया निशाना 
Next articleआजमगढ़ : पुलिस के दुर्व्यवहार से आक्रोशित प्रधानों ने किया प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?