26.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

सुल्तानपुर : सहकारी समिति लिमिटेड का चुनाव संपन्न 

सुल्तानपुर : सहकारी समिति लिमिटेड का चुनाव संपन्न 

बेलवाई। 
दिलीप मोदनवाल 
तहलका 24×7 
            किसान सहकारी समिति लिमिटेड का चुनाव संपन्न हुआ। किसान सेवा सहकारी समिति अखण्डनगर से अध्यक्ष बासुदेव यादव को छह व उनके प्रतिद्वन्द्वी अनिल यादव को दो मत मत प्राप्त हुआ। मूलचंद त्रिपाठी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। विकास क्षेत्र बेलवाई से राम नयन पाल अध्यक्ष व विजयभान उपाध्यक्ष चुने गए। हरपुर चकिया से समाजसेवी जयप्रकाश मिश्र अध्यक्ष चुने गए। रूपईपुर से राम प्रसाद सिंह, लोकनाथपुर से भागीरथी देवी, अलीपुर से नंदलाल तिवारी तथा उमरी से हरि नारायण सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
बताया जाता है कि रामनयन पाल पहले से अध्यक्ष पड़ पर काबिज थे। यहां से इन्द्रसेन यादव, विजयभान सिंह, सिद्दीक, संतलाल राजभर, भृगुनाथ, महेंद्र गौड़ सदस्य पद पर निर्विरोध चुने गए, वहीं सुशीला राजभर, अंजू पाल मनोनीत किये गए। इस मौके पर हसनरजा, सूर्यभान, कलपू व समिति के सहायक मो. मुस्लिम आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37126788
Total Visitors
548
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This