सेंट जॉर्ज स्कूल ने आयोजित की पत्रकार वार्ता, छात्रों को बड़ी आर्थिक राहत का ऐलान 

सेंट जॉर्ज स्कूल ने आयोजित की पत्रकार वार्ता,छात्रों को बड़ी आर्थिक राहत का ऐलान 

शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
         सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल में शनिवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन ने आगामी परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए छात्रों के मासिक शुल्क में बड़ी राहत देने की घोषणा की।
विद्यालय प्रबंधक चंचल जायसवाल ने बताया कि संस्थान में नर्सरी से कक्षा पांच तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं।सभी कक्षाओं के छात्रों की परीक्षाएं क्रमवार आयोजित की जाएंगी।इसके तहत 11,18 और 25 मई 2026 को टेस्ट आयोजित किया जाएगा।वप्रबंधन के अनुसार, परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जिन छात्रों के 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक होंगे, उन्हें विद्यालय द्वारा मासिक शुल्क पूरी तरह से माफ किया जाएगा,जबकि 50 से 59 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मासिक शुल्क में 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और परीक्षा के दौरान विद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Previous articleजन आक्रोश महिला सम्मेलन व पदयात्रा आयोजित
Next articleवृंदावन में प्रेमी-प्रेमिका की मौत, हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?