सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, टीवी अभिनेत्री समेत चार गिरफ्तार
गोवा/मुबंई।
तहलका 24×7
गोवा पुलिस की अपराधा शाखा ने को पणजी के पास संगोल्डा गांव में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर टीवी अभिनेत्री समेत तीन महिलाओं और हैदराबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के मुताबिक, टीवी अभिनेत्री और एक अन्य महिला मुंबई के पास विरार की रहने वाली हैं।तीसरी महिला हैदराबाद की है। गोपनीय सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने जाल बिछाया और संगोल्डा के एक होटल में हैदराबाद के व्यक्ति से 50 हजार रुपये में सौदा किया। इसके बाद दलाल ने जैसे ही तीन महिलाओं को पेश किया, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

















