सैलरी घटी, ड्यूटी बढ़ी, छुट्टियां हुईं कम, राम मंदिर के 24 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा

सैलरी घटी,ड्यूटी बढ़ी,छुट्टियां हुईं कम,राम मंदिर के 24 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या।
तहलका 24×7 
                 राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच के बीच मंदिर की कार्यप्रणाली में किए गए बदलावों का असर अब कर्मचारियों पर भी दिखाई देने लगा है।चढ़ावे की गिनती का काम करने वाले करीब 24 कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया।इनका आरोप है कि नई व्यवस्था के तहत उनकी ड्यूटी बढ़ा दी गई, वेतन घटा दिया गया और छुट्टियां भी कम कर दी गईं।
इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों का कहना है कि पहले चढ़ावे की गिनती दो शिफ्टों में होती थी,जिससे प्रत्येक कर्मचारी की ड्यूटी लगभग छह घंटे रहती थी।लेकिन हाल ही में व्यवस्था बदलकर पूरी प्रक्रिया एक ही शिफ्ट में कर दी गई है।इसके चलते अब करीब नौ घंटे तक लगातार काम करना पड़ रहा है।कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि पहले की तुलना में कर्मचारियों की संख्या कम होने से कार्यभार और बढ़ गया है।इसके बावजूद वेतन में कटौती की गई और अवकाश भी कम कर दिए गए।
उनका कहना है कि बढ़े हुए कार्यभार के अनुरुप सुविधाओं या पारिश्रमिक में कोई वृद्धि नहीं की गई।
गौरतलब है कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच पहले से चल रही है।इसी दौरान कार्य व्यवस्था में किए गए बदलावों के बाद कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफे ने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।हालांकि,इस मामले में मंदिर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Previous articleजहरीले जन्तु के काटने से चार वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में कोहराम
Next articleआज से खत्म होगा यूपी की जिला पंचायतों का कार्यकाल, 12 जुलाई से अध्यक्ष बनेंगे प्रशासक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?