सोनभद्र : चाय पी रहे पत्रकारों पर बदमाशों ने झोंका फायर, दो की हालत गंभीर
सोनभद्र।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
रायपुर थाना अंतर्गत खलियारी बाजार में गुरुवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने दो पत्रकारों को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को पीएचसी ले जाया गया, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश बिहार की तरफ फरार हो गए।


















