सो रहे हेड कांस्टेबल की जलकर मौत, धूम्रपान से बिस्तर में आग लगने की आशंका

सो रहे हेड कांस्टेबल की जलकर मौत, धूम्रपान से बिस्तर में आग लगने की आशंका

मेरठ।
तहलका 24×7
               जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शव को कमरे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल अभी तक आग लगने के सटीक कारण पता नहीं लग पाए। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विभोर कुमार 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शर्मा नगर में एक मकान में किराए पर रहते थे। विभोर देर रात ड्यूटी से लौटे और रुम में चले गए। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि विभोर कमरे से मंगलवार की रात अचानक धुंआ उठने लगा।इससे मकान के बाकी हिस्सों में रहने वाले किराएदार को सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्होंने पता करने की कोशिश की, तभी विभोर के कमरे से धुआं निकलता देखा।
पड़ोसियों ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद लोगों ने मिलकर दरवाजे को तोड़ा तो सारा सामान जल चुका था। हेड कांस्टेबल की भी जलकर मौत हो चुकी थी।स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुरी तरह से जल चुके पुलिसकर्मी के शव को मोर्चेरी भेजा। एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने बताया कि प्रत्मदृष्टया ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि धूम्रपान के कारण बिस्तर में आग लगी, जिसकी चपेट में हेड कांस्टेबल आ गए और उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ परिजनों को भी जानकारी दी गई है।
Previous articleशराब तस्‍करी में चौकी प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मी सस्‍पेंड
Next articleप्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर बोला सुप्रीम कोर्ट: राष्ट्रपति और राज्यपाल अनिश्चित काल तक नहीं रोक सकते बिल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?