34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय ने निकाली रैली

स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय ने निकाली रैली

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  शासन के आह्वान पूरे अप्रैल माह चलने वाले स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव व एसएमसी अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो रैली की शुरुआत की गई।

इस दौरान प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों के साथ पूरे गांव में रैली निकालकर आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, पढेंगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनाएंगे, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा छूटा नारा लगाते हुए पूरे गांव का चक्कर लगाकर बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह ने बताया कि विद्यालय में कुल 17 नवीन नामांकन हो चुका है शासन की मंशानुसार पूरे महीने नामांकन अभियान चला कर पिछले वर्ष से अधिक नामांकन का लक्ष्य हम लोंगो ने रखा है इसके बाद हम लोग डोर टू डोर संपर्क करके किसी भी बच्चे को नामांकन से वंचित नही रहने देंगे। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका रीनू मौर्या, आशा देवी, सुषमा देवी, राजकुमारी देवी, शुभम पाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37047192
Total Visitors
555
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This