स्टेट अवार्डी शिक्षक ने बदली विद्यालय की तस्वीर

स्टेट अवार्डी शिक्षक ने बदली विद्यालय की तस्वीर

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
             कम्पोजिट विद्यालय सबरहद के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय की तस्वीर ही बदल दी है। 2007 में जब उनका यहां पर पदस्थापन हुआ था, उस समय विद्यालय में भवन तक नहीं था। अशोक ने स्वयं भवन निर्माण करवाया और विद्यालय को आदर्श विद्यालय बना दिया।अशोक कुमार को बचपन से ही ग्रीनरी का शौक रहा है। इसी कारण उन्होंने विद्यालय परिसर को बगीचे की तरह हरा-भरा बना दिया।
नामांकन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। जहां शुरुआत में केवल 60 बच्चे पढ़ते थे, वहीं आज 850 से ज्यादा छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, आईसीटी लैब, गणित व विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और प्रोजेक्टर जैसी व्यवस्थाएं हैं। बच्चों की सहूलियत के लिए सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ शौचालय, हैण्डवॉश यूनिट, इन्सीनरेटर और असेम्बली स्टेज भी बनवाए गए हैं।
इसके अलावा बाल वाटिका और गुलाब वाटिका ने विद्यालय को और आकर्षक बना दिया है।विद्यालय के बच्चे समय-समय पर जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पुरस्कार जीतते हैं। यहां बाल मेला, कार्निवाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अशोक कुमार को कई सम्मान मिले हैं।
उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टेट शिक्षक सम्मान 2021 दिया। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2022 और साउथ एशिया टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड 2022 सहित जिला और प्रदेश स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं। फिलहाल बतौर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार हर रोज कुछ नया करने और विद्यालय के छात्रों में ऊर्जा भरने के लिए प्रयासरत हैं।
Previous articleअमूल में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार
Next articleभू- माफिया एपिशोड 2: सितम्बर ने ‘सितम ढाया’ तो डूबेगा जौनपुर शहर! 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?