स्वर कोकिला के निधन पर देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
# राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित सभी दुखी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएगें शिवाजी पार्क
लखनऊ/मुबंई।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
अपनी आवाज से कई पीढ़ियों के दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। पिछले 29 दिन से वह मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। 8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोविड पॉजिटिव पाया गया था। लता जी के निधन के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। देश में दो दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा। लता जी सेना के वाहन में अंतिम यात्रा पर रवाना होंगी।

खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने शाम को मुबंई के शिवाजी पार्क पहुंचेगे। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ प्रतीत समदानी ने बताया, ”आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी (लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था ”लता मंगेशकर की उम्र 92 साल थीं।

# पूरा देश दु:खी, सेना के वाहन में करेंगी अंतिम यात्रा..
स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन की खबर आते ही पूरा देश व फिल्म जगत गहरे शोक में डूब गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। देश ही नहीं विदेश से भी बड़ी संख्या में शोक संदेश लगातार मिल रहे हैं। लता जी के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। मुंबई के शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर की अंतिम क्रिया होगी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने गानों के साथ-साथ लता मंगेशकर की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रहती थी। लता मंगेशकर ने शादी नहीं की, ऐसा क्यों था? इस सवाल का जवाब लता मंगेशकर के चाहने वाले हमेशा से जानना चाहते थे। एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज सही में म्यूजिक का गोल्डन एरा खत्म हो गया है, लता जी को करोड़ों लोग याद करेंगे। एक्टर अक्षय कुमार ने लता के फेमस गाने के बोल अपने ट्वीट में लिखे। उन्होने लिखा- मेरी आवाज ही पहचान है, गर याद रहे, कोई कैसे वो आवाज भूल सकता है ! लता मंगेशकर जी के जाने से बेहद दुख हुआ।

# कहां होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार…
लता मंगेशकर के निधन की खबर आते ही बॉलीवुड में मातम छाया हुआ है। उनके अंतिम संस्कार की बात करें तो लता के पार्थिव शरीर को 12 से 3 बजे तक प्रभुकुंज के लिए पेडर रोड स्थित उनके घर पर रखा जाएगा। शाम 4.30 बजे उन्हें शिवजी पार्क में शिफ्ट किया जाएगा, यहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।लता मंगेश्कर की आवाज की पूरी दुनिया कायल है।

उन्होने भारत में फिल्मी संगीत को नए आयाम तक पहुंचाया। उन्हे भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च सम्मान, भारत रत्न से भी सम्मानित किया था। आज उनके निधन की ख़बर के बाद पूरा देश शोक में है। लता मंगेशकर ने एक हजार से ज्यादा हिंदी फिल्मों और 36 क्षेत्रीय फिल्मों में गाना गाए। कुल मिलाकर वो 5,000 से अधिक गानों में अपना आवाज दे चुकी हैं। इतने साल में लता दीदी ने मधुबाला से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के लिए अपनी आवाज दी है।

# पिता के निधन के बाद परिवार को संभाला…
लता मंगेशकर के पिता का निधन साल 1942 में हो गया था। बड़ी संतान होने के कारण परिवार का सारा भार लता जी के कंधों पर आया, जिसके बाद लता जी ने पिता के दोस्त मास्टर विनायक ने उन्हे बड़ी मां फिल्म में रोल ऑफर किया, जिसके लिए वो मुंबई आईं। इसके साथ ही लता जी ने उस्ताद अमन अली खान से हिंदुस्तानी म्यूजिक सीखा। लता दीदी ने अपने करियर में कई लिजेंड्री म्यूजिक डाटरेक्टर के संग काम किया है, जिसमें मदन मोहन, आर. डी बर्मन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और एआर रहमान शामिल हैं।


















