हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरों ने किया पार

हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरों ने किया पार

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              गढ़ा गोपालापुर गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर से शनिवार की रात चोर दरवाजे पर लगा ताला रेतकर चांदी का मुकुट पार कर दिए। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर मंदिर के पुजारी व ग्रामीणों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संयुक्त रुप से तहरीर दी।उक्त गांव में लगभग चार दशक पूर्व निर्मित मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठित की गई थी।
लगभग दो वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर चांदी का मुकुट बनवाकर मंदिर में चढ़ाया था। जिसे अज्ञात चोर उठा ले गए। सुबह पुजारी जब मदिंर की सफाई करने पहुंचे तो दरवाजे पर लगा ताला गायब था। भीतर हनुमान जी के मस्तक पर बंधा मुकुट भी नहीं था। जानकारी होते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुजारी रमापति उर्फ पुल्लू तिवारी, संजय तिवारी, शिवम, रवी, हर्षू पाठक, संतोष मिश्रा आदि ने संयुक्त रुप से थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Previous articleमोहर्रम के दौरान हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से 50 लोग झुलसे, एक की मौत
Next articleदसवीं मोहर्रम पर सुन्नत जमात के मुसलमानों ने निकला यौम-ए-आशूरा का जुलूस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?