हर गांव को ‘सोलर गांव’ बनाया जाय: जिलाधिकारी

हर गांव को ‘सोलर गांव’ बनाया जाय: जिलाधिकारी

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डीएम ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद में अवशेष सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रह जाए।डीएम ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अधिक से अधिक पंजीकरण कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी ग्राम प्रधान स्वयं अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कर योजना के प्रति आमजन को प्रेरित करें। साथ ही प्रत्येक ग्राम प्रधान से अपने-अपने गांव को “सोलर गांव” के रुप में विकसित करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो ग्राम प्रधान इस योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करेंगे उनके नाम प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने हेतु प्रस्तावित किए जाएंगे।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Previous articleविधायक की चुनौती: गिरधारी लाल साहू को बिहार लाओ 10 लाख इनाम दूंगा
Next articleठंड ने बढ़ाई आफत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?