हिस्ट्रीशीटर ने दुकानदार को पीटा, मुकदमा दर्ज

हिस्ट्रीशीटर ने दुकानदार को पीटा, मुकदमा दर्ज

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              फूलपुर थाना क्षेत्र के धरसौना स्थित आभूषण की दुकान में मारपीट करने के मामले में पुलिस हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।पुलिस को दी गई तहरीर में देवराई निवासी राज सेठ ने आरोप लगाया कि धरसौना में उसकी आभूषण की दुकान है।
गांव का ही इजराइल  रविवार को दुकान पर पहुंचा और सोने की बाली दिखाने को कहा। जिसपर दुकानदार ने कल लाकर देने की बात कही। इसी बात को लेकर कहासुनी के बीच आरोपी इजराइल शाह ने अपने भाइयों के साथ दुकानदार की लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके भाइयों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी रही।
Previous articleअमूल डेयरी में फर्जी नियुक्ति पत्र से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार
Next articleएमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग, वकीलों ने की डीजीपी से शिकायत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?