हिस्सेदारी लेने के लिए पसमांदा समाज को होना होगा संगठित- डॉ नसीम हैदर

हिस्सेदारी लेने के लिए पसमांदा समाज को होना होगा संगठित- डॉ नसीम हैदर

जौनपुर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 सामाजिक एंव राजनैतिक भागीदारी के लिए पसमांदा समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर संगठित होना होगा तभी जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागेदारी तय हो पाएगी। उक्त बातें भारतीय पसमांदा समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश डॉ नसीम हैदर ने कही। वे भारतीय पसमांदा महासभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि को सम्बोधित कर रहे थे।बैठक में सर्वप्रथम ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश की गई। उसके बाद पसमांदा समाज के आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक उत्थान के लिए गहन चर्चा की गई।

इस दौरान बैठक के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निहाल अंसारी ने कहा कि शिक्षा वह हथियार है जिससे हर क्षेत्र में सफलता सुनिश्चित होती है। शिक्षित समाज से ही चहुमुंखी विकास की परिकल्पना की जा सकती  है। बैठक का संचालन जिला महासचिव एखलाक अहमद गुर्जर ने किया। इस दौरान तमाम वक्ताओं ने अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर एजाज़ अहमद इदरिसी प्रदेश सचिव, फैयाज़ हाशमी प्रदेश सचिव, मोहम्मद जावेद अंसारी जिला प्रभारी, मेहंदी हसन जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद असलम जिला उपाध्यक्ष, सलीम मंसूरी जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद अशरफ अली मिनहार जिला महासचिव, नेयाज़ अहमद इदरिसी एडवोकेट जिला सचिव, जुनैद अहमद जिला सचिव, नवाब अली हवारी जिला सचिव, सकीब अंसारी, मोहम्मद अज़ीम, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद इस्लाम, चाँद हाशमी, हस्नैन अंसारी, इम्तियाज अहमद आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती
Next articleप्रायोगिक परीक्षाओं के अंक अब देने होंगे ऑनलाइन- परीक्षा नियंत्रक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?