हीट वेव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की डीएम ने की अपील

हीट वेव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की डीएम ने की अपील

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
             जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने जनपदवासियों से भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।उन्होंने बताया कि जनपद में तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तथा हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।डीएम ने कहा कि अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती एवं पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
सिर को ढकने के लिए कैप,गमछा या छाते का प्रयोग करें तथा धूप से बचने के लिए चश्मे का उपयोग भी किया जा सकता है।उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक छायादार एवं ठंडे स्थानों पर रहने की अपील की।कहा शरीर में पानी की कमी न होने दें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी,ओआरएस एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।मौसमी फलों का सेवन करने और शरीर को ठंडा रखने वाले उपाय अपनाने की सलाह भी दी गई।
विशेष रुप से बच्चों,बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को तेज धूप में बाहर न निकलने की हिदायत दी।यदि किसी व्यक्ति को अत्यधिक सिरदर्द,चक्कर,उल्टी,तेज बुखार अथवा अन्य असामान्य लक्षण महसूस हों तो तत्काल नजदीकी सीएचसी,पीएचसी या जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने को कहा गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जनजागरुकता अभियान और आवश्यक एडवाइजरी जारी की जा रही है तथा जिला प्रशासन द्वारा सभी जरुरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि हीट वेव से बचाव हेतु प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सतर्क एवं सुरक्षित रहें।
Previous articleडीएम का कड़ा रुख: अनुपस्थित शिक्षकों पर गिरेगी ‘नो वर्क-नो पे’ की गाज
Next articleसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने जताई हत्या की आशंका
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?