हुक्का बार संचालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 28 किशोर परिजनों के सुपुर्द

हुक्का बार संचालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 28 किशोर परिजनों के सुपुर्द

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
               पुलिस टीम ने गुरुवार की रात गोरारी खलीलपुर गांव के पास अवैध रुप से चल रहे हुक्का बार में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को मौके पर 28 किशोर हुक्का पीते पाए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हुक्का बार का संचालन कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार की रात खेतासराय पुलिस ने द रेबल कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार में छापेमारी की। मौके पर हुक्का पीते पकड़े गए सभी युवकों को आवश्यक हिदायत देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हुक्का बार संचालित करने वाले दो आरोपितों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया पकड़े गए आरोपियों की पहचान अदनान पुत्र अब्दुल कौशर निवासी सोंधी थाना खेतासराय व मो. इमरान पुत्र अजफर खान निवासी लपरी थाना सरायख्वाजा के रुप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर चालान भेज दिया। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं प्रसंस्करण विभाग को सूचना दी गई, जिसके अधिकारी मौके पर पहुंचकर खाद्य सामग्री का नमूना लेकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है।
Previous articleकेस हारने से आहत फरियादी ने तहसील परिसर में लगाई आग, हालत गंभीर
Next articleचेयरमैन ने किया 11 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?