1.15 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास

1.15 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास

# इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण से जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 गोलाबाजार में लगभग 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से होने वाली तीन विकास परियोजनाओं का रविवार देर शाम शिलान्यास किया गया।जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से कराए जा रहे इन कार्यों से क्षेत्र में सड़क और जलनिकासी व्यवस्था मजबूत होगी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने परियोजनाओं का शिलान्यास किया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव और खराब सड़कों की समस्या बनी हुई थी।
इन कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा।परियोजनाओं के अंतर्गत कन्हैया सेठ के मकान से अनिल प्रजापति के मकान तक 290 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य लगभग 39.75 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।वहीं आसिफ अली के मकान से अनिल प्रजापति होते हुए मनीष सोनी के मकान तक 270 मीटर मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य 45.37 लाख रुपये की लागत से होगा।इसके अतिरिक्त चिन्टू मौर्य के मकान से गुड्डू प्रजापति के मकान तक 250 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य करीब 30.15 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह,मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह,जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा,जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय,शांतिभूषण मिश्रा,मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्रा,अनिल प्रजापति,मनीष गुप्ता,डॉ. गजेंद्र पाण्डेय,राहुल सिंह,सभासद शुभम जायसवाल,दीपक सोनी,विनीता मौर्य,सारिका सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Previous articleशिक्षक के निधन पर बीईओ ने परिजनों को सौंपा एक लाख रुपये का चेक
Next articleप्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, धर्मेंद्र अध्यक्ष व अनुरुद्ध बने मंत्री 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?