10वीं की छात्रा के अपहरण का आरोपी अस्पताल से फरार, दो महीने से जेल में बंद था

10वीं की छात्रा के अपहरण का आरोपी अस्पताल से फरार, दो महीने से जेल में बंद था

सोनभद्र।  
तहलका 24×7                                                            जिला जेल में बंद कैदी अस्पताल से फरार हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल से जिला अस्पताल लाया गया था।भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा था, इस दौरान वह चकमा देकर फरार हो गया।फरार कैदी पर म्योरपुर थाने में छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज है। वह पिछले 2 महीने से जिला कारागार में बंद था।

बिहार के पूर्वी चम्पारण का रहने वाला पंकज कुमार म्योरपुर के किरबिल गांव में कुछ समय से रह रहा था।नवंबर महीने में उसने 10वीं की छात्रा का अपहरण कर परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था। दो महीने से वह जेल में बंद था। उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी, इसके बाद जेल प्रशासन ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में कुछ पुलिसकर्मी भी निगरानी के लिए तैनात किए गए थे।

देर शाम पंकज पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।एएसपी कालू सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर फरार बंदी की नाकाबंदी करके तलाश शुरु कर दी गई है। कई टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Previous articleपत्नी का गला घोंटा फिर उठा लिया आत्मघाती कदम, राजस्थान के रहने वाले दंपत्ति का शव मिलने से मचा हड़ंकप
Next articleएसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह के प्रयास में झुलसे युवक की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?