10 हजार रुपये की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार,एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहारनपुर। 
तहलका 24×7 
              जनपद के तितरो थाने में तैनात एक दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एक मामले में कार्रवाई के नाम पर दरोगा देशकुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले का सत्यापन कराया और फिर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई की।टीम ने दरोगा देशकुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा को टीम पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।सूत्रों के मुताबिक,आरोपी दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि,मामले में एंटी करप्शन विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।टीम की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है।अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleसीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक
Next articleजमीन देखने निकले दो कारोबारियों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?