105.22 लाख की तीन सड़क परियोजनाओं का राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
शनिवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित/मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत 105.22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

परियोजनाओं में बलुआघाट में किले के बगल से दीपू पत्रकार के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य 22.43 लाख में, नईगंज में रेखा श्रीवास्तव के मकान से शैल शिक्षा मंदिर होते हुए श्रीनाथ के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य 43.99 लाख में तथा वाजिदपुर दक्षिणी में सावित्री निवास से शुभ फार्मा श्यामसुंदर के मकान से होते हुए नारायण कोचिंग तक और लोहिया पार्क के सामने तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य 38.80 लाख रुपये में शामिल हैं।

शिलान्यास अवसर पर डॉ. रामसूरत मौर्य, मनीष श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ सैय्यद हसनैन कमर दीपू, पूर्व सभासद शाहिद मेहंदी, सुनील यादव, आनंद निषाद बच्चा, राजेंद्र मौर्या, श्रीकांत सोलंकी, पंडित जटाशंकर, अजीत श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

















