रेलवे लाइन पर ट्रेन से गिरे युवक की दर्दनाक मौत
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के मजडीहा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार को सर सैयद इंटर कालेज के पीछे रेलवे लाइन पर एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान बिहार प्रांत के थाना बैकुंठपुर के उसरी बाजार निवासी उपेन्द्र दास पुत्र विश्वनाथ दास (30) के रुप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ट्रेन से गिरकर कट गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।
















